Lakadbaggha Movie OTT Release: विक्टर मुख़र्जी द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्म ‘लकड़बग्घा’ जो 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी वह अब OTT पर रिलीज़ हो गयी है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार है रिद्धि डोगरा, अंशुमान झा, परेश पाहुजा और मिलिंद सोमन। इस फिल्म की कहानी के लेखक है अलोक शर्मा और इसको ‘फर्स्ट रे फिल्म्स’ के अंतर्गत प्रोडूस किया है।

एक तरफ जहाँ ड्रीम गर्ल 2 और ग़दर 2 जैसी फिल्मो ने OTT पर ज़ोर शोर से एंट्री मारी, वही दूसरी तरफ लकड़बग्घा चुपचाप बिना किसी प्रचार के Zee5 OTT app पर रिलीज़ हो गयी है। जिसका एक कारण इसकी साधारण स्टार कास्ट हो सकती है।

लकड़बग्घा के कलाकार और उनके किरदार (Lakadbaggha Cast and Roles)

इस फिल्म में अंशुमान झा ‘अर्जुन बक्शी’ का किरदार अदा कर रहे है जो की एक मार्शल आर्ट ट्रेनर और डिलीवरी बॉय है। वही रिद्धि डोगरा क्राइम ब्रांच अफसर ‘अक्षरा डिसूज़ा’ के रूप में नज़र आएंगी। इसके अलावा परेश पाहुजा ‘आर्यन डिसूज़ा’ का नेगेटिव किरदार अदा कर रहे है जो रिद्धि डोगरा के भाई बने है।

लकड़बग्घा की कहानी (Lakadbaggha Story)

Lakadbaggha movie story

लकड़बग्घा हिंदी एक्शन क्राइम फिल्म है जिसकी कहानी का ताना बाना कोलकाता में बुना गया है। फिल्म में दर्शाया गया है की अर्जुन बक्शी पशु प्रिय इंसान है जिन्हें जानवरो से काफी लगाव है। इसलिए उन्होंने दो कुत्ते भी पाले हुए है जिनको वह काफी प्यार करते है। इसके उलट आर्यन डिसूज़ा जानवरों को मारकर उनके अंदर ड्रग्स सप्लाई करते है।

अर्जुन जब भी किसी जानवर पर अत्याचार होते देखते है वह उसको बचाने पहुँच जाते है। हालांकि एक दिन ऐसा आता है की जब आर्यन की नज़र उनके कुत्तो पर पड़ जाती है और वह उनके दो में से एक कुत्ते को मार देता है।

इसके बाद अर्जुन आर्यन के आदमियों को मारता है। इस मारपीट की खोजबीन की ज़िम्मेदारी अक्षरा डिसूज़ा पर आ जाती है जो अर्जुन से प्यार करती है।

कहानी में टविस्ट तब आता है जब एक दिन आर्यन को लकड़बग्घा सप्लाई करना होता है लेकिन अर्जुन उसके आदमियों से लड़ जाता है और इसी बीच लकड़बग्घा वहाँ से गायब हो जाता है।

फिर एक दिन जब अर्जुन और आर्यन का आमना सामना होता है तो आर्यन उसपर गोली चलाने ही वाला होता है की लकड़बग्घा आर्यन पर हमला कर अर्जुन की जान बचा लेता है।

तो ये है लकड़बग्घा फिल्म की कहानी संक्षेप में, यदि आप ये फिल्म देखना चाहते है तो आप इसे June 30, 2023 से Zee5 Ott app पर देख सकते है।

लकड़बग्घा फिल्म का ट्रेलर (Lakadbaggha Trailer)

लकड़बग्घा मूवी का ट्रेलर (lakadbaggha movie trailer)